भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक उपेंद्र सिंह यूपी टीम के ताइक्वांडो कोच बने
भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक उपेंद्र सिंह यूपी टीम के ताइक्वांडो कोच बने
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज सहजनवा के शारीरिक शिक्षक उपेंद्र सिंह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में 6 जून से 12 जून तक नई दिल्ली में होने वाली माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम शारीरिक शिक्षक उपेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में अपना प्रदर्शन करेगी। सहजनवा के भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक उपेंद्र सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है ।उपेंद्र सिंह इससे पहले भी उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम के कोच रह चुके हैं।
उपेंद्र सिंह को प्रदेश टीम का कोच बनाए जाने पर शारीरिक शिक्षक अध्यापक परिषद के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह ,महामंत्री विवेकानंद सिंह, कोषाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ,मंडलीय सचिव डॉ सुरेंद्र राय, जयप्रकाश यादव, मनोज सिंह सहित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज सहजनवा के प्रबंधक ज्योति प्रकाश मस्करा एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...