Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व विधायक शारदा देवी के पति एडवोकेट रामलखन पासवान का निधन


    क्षेत्र में शोक की लहर

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। विधानसभा चौरीचौरा की पूर्व विधायक शारदा देवी के पति एडवोकेट रामलखन पासवान के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक फैल गया है। स्वर्गीय पासवान ने रविवार की भोर में अंतिम सांस ली। लम्बे समय से वह हृदय रोग से पीड़ित थे। प्राप्त सूचना के अनुसार उनका अंतिम संस्कार झंगहा के गौरी घाट पर करने की तैयारी चल रही है।



    बताते चलें कि मुंडेराबाजार की पूर्व विधायक शारदा देवी का सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है। उनके पति रामलखन पासवान गोरखपुर जिले में चौधरी चरण सिंह के मजबूत स्तंभ हुआ करते थे। 1977 में जनता पार्टी बनी तो मुंडेराबाजार से टिकट के लिए उनका नाम सबसे ऊपर था। पार्टी में मौजूद विरोधी खेमा नहीं चाहता था कि उन्हें टिकट मिले। इस कारण राय-मशविरा कर पार्टी के शीर्ष से तय कराया कि वहां से महिला को टिकट दिया जाएगा। रामलखन पेशे से वकील थे लेकिन उनकी पत्नी पढ़ी-लिखी नहीं थीं। फिर भी उन्होंने शारदा देवी का नामांकन करा दिया। शारदा देवी यह चुनाव तो जीती हीं कालांतर में वहां से पांच बार विधायक चुनी गईं। यही नहीं वीर बहादुर सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जब एक महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ तो उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री गोपीनाथ दीक्षित को सदन में ही चूड़ी और सिंदूर भेंट किया था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728