Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अज्ञात वाहन ने मार्निंग वाक् के लिए गई महिलाओं को ठोकर मारी एक की मौत ,एक घायल

    अज्ञात वाहन ने मार्निग वॉक के लिए गई महिलाओ को ठोकर मारी,एक की मौत,एक घायल। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।अज्ञात वाहन ने मार्निग वॉक के लिए गई महिलाओ को ठोकर मारी,जिसमे एक महिला की मौत हो गई एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा निवासी मनोज सिंह तथा विपिन श्रीवास्तव की पत्नी रोज की तरह सुबह में मार्निग वॉक के लिए निकली थी।अभी वह लोग गौसपुर से पिपरौली की तरफ पुलिया के पास पहुंची थी की पीछे से किसी बड़े अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी।जिसमे कृतिलता सिंह 40 वर्ष पत्नी मनोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,तथा रेनू श्रीवास्तव 55 वर्ष पत्नी विपिन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतका कृतिलता सिंह पिपरौली अस्पताल में आशा बहु भी थी।


    स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची गीडा पुलिस एवं परिजन ने तत्काल दोनो को मेडिकल कालेज ले गई।जहां रेनू श्रीवास्तव का उपचार चल रहा है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। मृतका कृतिलता सिंह के पति सहकारी समिति कालेसर में सचिव हैं।उनके दो बच्चे पुत्री मुस्कान 18 वर्ष एवं पुत्र आदित्य सिंह 15 वर्ष है। बता दें कि टोल टैक्स बचाने के चक्कर में बोकटा जैतपुर मार्ग पर बड़ी गाडियां चलती है।इसके पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हुई हैं ।बोक्टा जैतपुर रोड पर बड़ी गाड़ियों का तांता लगा रहता है लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा कभी ध्यान नहीं दिया जाता है केवल टोल टैक्स बचाने के लिए यह स्थिति उत्पन्न रहती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728