Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा एव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का हुआ विस्तार

    राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा एव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का हुआ विस्तार


    गोरखपुर। 24 मई राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा एव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने किया बैठक में मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री विनोद कुमार राय और रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को गोरखपुर में मजबूत करना है इसलिए इसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित पद की जिम्मेदारी दी जाती है।
    इस के क्रम में डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष *इंजीनियर राम समुझ शर्मा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोरखपुर जनपद का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष और  रमेश कुमार बर्मा एवं राजकुमार सिंह को उपाध्यक्ष की  जिम्मेदारी दी गयी
    पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NJCA) के विस्तार के क्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित पद की जिम्मेदारी दी गई।
    (१)  *विनोद कुमार राय – संयोजक*
    (२) *रूपेश कुमार श्रीवास्तव – सह संयोजक*
    (३) *राजेंद्र शर्मा – सह संयोजक*
    (४) *अशोक पांडेय – सह संयोजक*
    (५) *इंजीनियर अनिल किशोर पांडेय– सह संयोजक*
    (६) *इंजीनियर रामकिशुन – सह संयोजक*
    (७) *भारतेंदु यादव – सह संयोजक*
    (८) *श्याम नारायण शुक्ल सह संयोजक*
    (९) *शंकर प्रसाद मिश्रा सह संयोजक*
    (१०) *दीप चंद पाण्डेय सह संयोजक*
    (११) *इजहार अली प्रचार मंत्री*

    संचालन कर रहे कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी और जिले के सभी कर्मचारी 30 तारीख को गोरखपुर आने वाले पेंशन रथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी जान लगा देंगे और ऐसा कार्यक्रम होगा जिसकी मिसाल पूरा यूपी देगा। रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 30 तारीख को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित आम सभा से ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली का  प्रशस्त होगा।इंजीनयर अनिल किशोर पाण्डेय,इंजी राम समुझ शर्मा ,इंजी राम ,इंजी राजकुमार सिंह,इंजी शंकर प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहाँ कि पेंशन रथ के साथ चल रही रैली का स्वागत नंदा नगर पुलिस चौकी पर करते हुए मोहद्दीपुर, विश्विद्यालय होते हुय पीडब्ल्यूडी डाक  बंगला पर कार्यक्रम किया जायेगा।
    इस अवसर पर  वरूण वर्मा बैरागी,कनिष्क गुप्ता ,जय प्रकाश ,दीपक चौधरी,अनुप श्रीवास्तव,रामाधनी,देवेंद्र नाथ,बलराम,मदन मुरारी,  इजहार अली,राजकुमार, श्याम नारायण शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728