Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।पूर्व प्रधान के दरवाजे से लाखों की 2 भैंस चोरी

    पूर्व प्रधान के दरवाजे से दो भैंस चोरी                  गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के डेमुसा निवासी इंद्रजीत निषाद के दरवाजे से दो कीमती भैंस बुधवार की रात चोरी हो गई। डेमुसा के  इंद्रजीत निषाद गगहा जानीपुर मार्ग पर घर बनवाकर सपरिवार रहते हैं।  रात को घर के सभी लोग भोजन के बाद दरवाजे पर सोये थे और बरामदे में दोनो भैंस बांधे थे। रात दो बजे कुछ आहट मिलने पर पूर्व प्रधान उठे तो खूंटे से बंधी दोनों भैंस गायब थी। चोरी गई भैंस की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पीड़ित की सूचना पर रात को ही  पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728