Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राज्यपाल ने किया राजल नीति - 4 का विमोचन


    गोरखपुर। बेस्ट सेलिंग लेखक राजल की चौथी पुस्तक का विमोचन हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला जी के द्वारा हुआ इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने पुस्तक की सफलता के लिए आशीर्वाद स्वरुप शुभकामनाएँ दीं | इससे पहले राजल नीति श्रृंखला की पुस्तकों का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल श्री राम नाईक जी के द्वारा हो चुका है, और उनकी पुस्तक को तत्कालीन उपराष्ट्रपति श्री वेंकया नायडू जी के द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिल चुका है |

    राजल की पुस्तक राजल नीति टाइम मैनेजमेंट बेस्ट सेलर रही और टाइम मैनेजमेंट विषय पर अब तक किसी भी भारतीय लेखक की पुस्तक का अनुवाद इतनी भाषाओं में नहीं हुआ जितना राजल के द्वारा लिखी राजल नीति टाइम मैनेजमेंट का हुआ और यह पुस्तक अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, मराठी,गुजराती,ओड़िया इत्यादि भाषाओं में उपलब्ध है |बेहतर टाइम मैनेजमेंट के ही कारण उन्होंने 9 डिग्री सर्टिफिकेट अर्जित किये जिसमे एल. एल.बी., पी.जी.जे.एम.सी(जर्नालिज्म), पी.जी.डी.बी.ए और बी लेवल जैसी 4 प्रोफेशनल डिग्रियां भी प्राप्त की |
    राजल नीति - 4 का प्रकाशन चाचा चौधरी जैसी विश्व विख्यात कॉमिक्स प्रकाशित करने वाली देश की अग्रणी प्रकशन कम्पनी डायमंड बुक्स के द्वारा हुआ है | यह पुस्तक भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लिखी गयी है और इसे भारत माता को समर्पित किया गया है |इस पुस्तक में राजल ने बताया है की अधिकांश लोग सोचते हैँ की यदि आप खिलाड़ी हों, बड़े उद्यमी हों या राजनीती से जुड़े हों या किसी बड़े पद पर हों तभी हम देश की प्रगति और सम्मान में योगदान दे सकते हैँ पर देश का प्रत्येक नागरिक कुछ छोटी-छोटी चीजें करें तो भारत की प्रगति में अपना योगदान दे सकता है जैसे प्रदुषण ना फैलाकर,नियंत्रित गति में गाड़ी में चलाकर, जल का समझदारी से इस्तेमाल करके, भ्रूण हत्या रोककर इत्यादि जैसी कुछ अनेकों छोटी छोटी चीजें करके एक बेहतर समाज और एक शानदार भारत का निर्माण कर सकता है |
    राजल बताते हैँ की वो आज जो कुछ भी हैँ अपने दादाजी स्वर्गीय राधेश्याम गुप्त की वजह से है साथ ही साथ उन्होंने सदैव मिलने वाले सपोर्ट के लिए डायमंड ग्रुप के चेयरमैन श्री नरेन्द्र वर्मा जी का भी आभार व्यक्त किया |

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728