Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मोदी सरकार के 9 वर्ष में देश में स्थापित किए कई कीर्तिमान

    मोदी सरकार के नौ वर्ष में देश में स्थापित किए कई कीर्तिमान। मोदी-योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कर रहा तेजी से विकास। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने सोमवार को गावो और कस्बों में लोगो से मिलकर सरकार की उपलब्धियां बताई।ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। इसके साथ ही पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। इन्फ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व परिवर्तन, गरीबों का कल्याण और जैसे स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है। नौ साल में परिस्थितिया बदली हैं। एक नये भारत का दर्शन हम सभी कर रहे है। आज भारत की 140 करोड़ जनता की आवश्यक्ता की पूर्ति के लिए विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के पास है। गरीबों को भी एयर कनेक्टिविटी मिली है। इसके अलावा हाईवे एक्सप्रेसवे, वाटरवे, रेलवे और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में जो भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है वो अभूतपूर्व है।क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, बंधों के उच्चीकरण, कटान रोधी उपाय आदि कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता के कारण ही संभव हो सका है। इस दौरान खरैला, अड़ीलापार,तीनहरा, तेनुआ,खानीमपुर,नगवां गावो के लोगो को उपलब्धियां बताते हुए कहा कि गीडा का विकास अपने आप में एक इतिहास है।गरीबों को मुफ्त राशन,आयुष्मान योजना से ईलाज और किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि से सभी को फायदा हो रहा है।


    एक जिला एक उत्पाद से स्थानीय कामगारों की आय दोगुनी हुई है।एक तरफ जहां शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है,वही अस्पतालो में सभी को उचित ईलाज मिल रहा है।इस दौरान चंद्रकुमार सिंह, नन्हे सिंह,संजय सिंह,शैलेंद्र उर्फ गुड्डू पाल,हरी सिंह,मनीष पाण्डेय,अजय यादव,सचिन कुमार,अवधेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728