Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रेस विज्ञप्ति


    राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ, के पत्र संख्या 484/एस सी वी टी/ई0टी0-004 प्रवेश प्र02023-24 रा0/निजी सं0/प्रवेश निर्देश/1131/ 85 लखनऊ दिनांक08 जून 2023 के द्वारा अगस्त 2023 से प्रारम्भ होने वाले सत्र में एन0सी0वी0टी0 एवं एस0सी0वी0टी0 पाठ्यक्रम के अंतर्गत राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चयन/प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक09/06/2023 से 03/07/2023 तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइटwww.scvtup.in पर सम्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जनपद बहराइच में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में क्रमशः एक वर्षीय एवं दो वर्षीय इंजीनियरिंग/नॉन इंजीनियरिंग व्यवसाय संचालित हैं।
    1- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच, नानपारा रोड बहराइच।
         दो वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-- फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, मैके0आर0ए0सी0, मैके0 मोटर व्हीकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मशीनिष्ट।
          एक वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-- मैकेनिक डीजल इंजन, वेल्डर।
           एक वर्षीय नान-इंजीनियरिंग व्यवसाय-- आशुलिपि हिन्दी ( कॉस्मेटोलॉजी, स्वीइंग टेक्नोलॉजी- महिलाओं हेतु)
    2- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नानपारा, 104, लखैया कला, नानपारा, बहराइच।
          दो वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-- इलेक्ट्रीशियन,, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक।
           एक वर्षीय नान-इंजीनियरिंग व्यवसाय--आशुलिपि हिंदी, स्वीइंग टेक्नोलॉजी ।
    3- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेहुवा मंसूर, महसी, बहराइच।
           दो वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-           इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आर0 ए0 सी0 , मैकेनिक, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राफ्टमैन मैकेनिक, पेंटर जनरल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी।
         एक वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-- प्लम्बर, वेल्डर।
          एक वर्षीय नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसाय- कोपा, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी।
    4-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नानपारा-220 बंजारन टांण्डा, नानपारा, बहराइच।
       दो वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-- इलेक्ट्रीशियन,, मैकेनिक, आर0ए0सी0, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राफ्टमैन, मैकेनिक, पेंटर जनरल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी।
          एक वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय- प्लम्बर, वेल्डर।
          एक वर्षीय नान-इंजीनियरिंग व्यवसाय- कोपा, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी।
    5- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , कैसरगंज, कटघर कला, हुजूरपुर रोड , बहराइच।
        दो वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय-- फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक आर0ए0 सी0 , मैकेनिक कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टर्नर।
       एक वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय- मैकेनिक डीजल इंजन, वेल्डर।
        एक वर्षीय नॉन- इंजीनियरिंग व्यवसाय-- कोपा, टी0टी0ए0, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग।
              अलग अलग व्यवसायों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 एवं हाई स्कूल उत्तीर्ण है।आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रूपये एवं अनूसूचित जाती तथा जन जाति हेतु 150 रुपये देय होगा। विस्तृत जानकारी वेवसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक युवक/युवतियां जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो सकें।
      17/06/2023                       प्रधानाचार्य                   
                                          जी0आई0टी0आई0
                                               बहराइच।
         

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728