Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सेवा नियमावली, पदोन्नति एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन






    गोरखपुर। 24 जून शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी मुख्य गेट के सामने पंत पार्क से एक विशाल पुरानी पेंशन अधिकार यात्रा निकाली गई।जो जिला अधिकारी मुख्यालय पर पद यात्रा के माध्यम से जिला अधिकारी महोदय को सात सूती माँगों से सम्बंधित ज्ञापन पत्र दिया गया। इस धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार को कोई हम से छीन नहीं सकता। जब विधायक,सांसद,मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री एक दिन का सपथ ग्रहण करके आजीवन पेंशन के हकदार हो सकते हैं,तो 40 वर्ष तक देश और समाज की सेवा करने वाला कर्मचारी, शिक्षक,अधिकारी पुरानी पेंशन का हकदार क्यों नहीं हो सकता ? 
    उन्होंने अपने संबोधन में कहा की हम लोगों के 15 वर्ष की सेवा करते हुए बीत जाने के बाद भी आज तक सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनाई जो कि सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी चिंता की बात है।सफाई कर्मचारी की प्रमुख माँगे-
    1-पुरानी पेंशन बहाल किया जाय।
    2- पंचायती राज विभाग के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाय।
    3- पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति जाय।
    4- सफाई कर्मचारियों को 1800 सौ पे ग्रेड के स्थान पर 1900 सौ पे ग्रेड दिया जाय। 
    5-सन 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20% सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया जाय ।
    6- विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाय। 
    7- प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाय।
     उपरोक्त मांँगों पर यदि सरकार विचार नहीं करती है तो आने वाले 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा। 
    गोरखपुर अटेवा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने कहा की पुरानी पेंशन अब केवल एक मांँग ही नहीं है वरन प्रत्येक कर्मचारी,शिक्षक का स्वाभिमान है। उन्होंने अपने संबोधन में चर्चा करते हुए बताया कि पुरानी पेंशन राजस्थान,छत्तीसगढ़,कर्नाटक,हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में लागू हो चुका है और इस बार उत्तर प्रदेश की बारी है। उक्त कार्यक्रम में सभी मांगों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अनेकों पदाधिकारी गणों ने अपने मन की बात कही। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए एकता
    ,बनाए रखने की बात की।धरने का संचालन जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान ने किया और कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है।सरकार को इसे लागू करना ही पड़े़गा। जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार व आई टी सेल मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा ने कहा कि हम सभी शिक्षक कर्मचारी सरकार से अपील करते हैं की हमारी माँगों पर सरकार शीघ्र विचार कर पुरानी पेंशन बिना शर्त बहाली की घोषणा करे।और हम सभी लोग सरकार के प्रति सदा आभारी रहेंगे।शंभू नाथ गौड, परमेश्वर पासी, लालमन यादव, जय गोविंद गौड़, कलीमुला, पिंटू कुमार, अजय राय, परदेशी पासवान, सूर्य भान सिंह, राजू प्रसाद, मानचंद, नरेन्द्र, महेश कुमार यादव, राम प्रसाद, चंदशेखर, संजय, अजय कुमार, राममूरत, शौलेनद्र, बलराम गौतम, सीमा गौतम, पुष्पा देवी, गुड़िया, विजय कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, सोमनाथ, बौध राज, चंदन गुप्ता एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728