Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली पदयात्रा

    ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली पद यात्रा सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। सहजनवा तहसील अंतर्गत सहजनवां, पाली व पिपरौली ,के पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुरारी इण्टर कालेज से पदयात्रा निकालकर तहसील मुख्यालय सहजनवां में उप जिलाधिकारी को अपनी 7 सूत्री मांगों के सम्बन्धित ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली समेत शासन से यह माँग किया गया कि हमारे जायज माँगों को यथा सिघ्र विचार कर निर्णय ले जिससे कर्मचारियों की लम्बे समय से उनकी माँगें पूरी हो सके। जिला एवं ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई जो पदयात्रा मुरारी इण्टर कालेज से निकाली गयी कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से माँग किया गया कि हमारी विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति किया जाए। 1800 सौ ग्रेड पे की जगह 1900 सौ ग्रेड पे किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों के चयन में 20 परसेंट पदोन्नति के लिए पद सुरक्षित किया जाए। सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए। प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। पद यात्रा की अध्यक्षता सहजनवां ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार व संचालन पाली ब्लाक अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने किया। पद यात्रा के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती एवं जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान,रहे। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों का अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो 19 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल जन आंदोलन किया जाएगा।


     जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासी, जिला उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष धनवंतरी प्रसाद,ब्लाक मंत्री सहजनवां सतीश यादव, , ब्लाक मंत्री पाली सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, ब्लाक मंत्री पिपरौली संगीता देवी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, खजनी ब्लाक के पुर्व अध्यक्ष रामप्रसाद, योगेंद्र मौर्य, आशा देवी, मीरा यादव ,पुनीता गुप्ता, गीता चौधरी ,निर्मला देवी, प्रेमशिला ,उर्मिला देवी ,संगीता देवी ,उषा देवी, मीरा यादव, उपेंद्र कुमार विश्वनाथ, चद्रभान, राम बुझारत, अमरजीत यादव अविनाश यादव अजीत , उपेंद्र कुमार, संजय कुमार गुप्ता, अखिलेश भारती, जितेंद्र कुमार, त्रिलोकीनाथ अनिल, हरिओम सिंह धनुषधारी मौर्य,सुरेश कुमार, अश्वनी सिंह, धर्मेंद्र ,कमलेश्वर, विजय कुमार ,सतीश कुमार,व समस्त कर्म चारी साथी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728