सुशील कुमार भारती को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर बसपाइयों ने दी बधाई
सुशील कुमार भारती को विधान सभा अध्यक्ष बनाए जाने पर बसपाइयों ने दी बधाई।
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि कपूर द्वारा सुशील कुमार भारती को सहजनवां विधान सभा अध्यक्ष बनाए जाने पर बसपाइयों में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को सुशील कुमार भारती के आवास पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही फूलमाला पहनाकर बधाई दी। वहीं बसपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि कपूर ने सुशील कुमार भारती को विधान सभा अध्यक्ष बनाते हुए पार्टी की कमान सौंपी। नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुशील कुमार भारती ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही किसी भी कार्यकर्ता को उपेक्षा नहीं की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...