सहजनवा भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का हुआ सम्मेलन
सहजनवा भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का हुआ सम्मेलन
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर विधान सभा सहजनवा मे स्थित भाजपा कार्यालय के हॉल मे भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर का सम्मेल्लन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प० दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कौलवास सिंह ने किया, संचालन मण्डल महामंत्री सूर्यनाथ विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अभिमन्यु मौर्य ने कहा की आप सभी कार्यकर्ता 2024 में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमन्त्री बनाने के लिए कमर कस लीजिए और प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने में लग जाइये। तदुपरांत कार्यक्रम के बतौर विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मनोज सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश को बनाने के लिए, हम सभी का सपना है की हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत दिलाकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जय।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अनूप जायसवाल, जिला महामंत्री मनोज जायसवाल सभासद , आई टी सेल संजय, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन साहनी, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, हरी प्रसाद मौर्य, बलवंत सिंह, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...