Header Ads

ad728
  • Breaking News

    "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" थीम के साथ धूमधाम से मना ब्रह्मपुर क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Report- Ram Sanehi Prajapati




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर घर योग थीम के साथ ब्रह्मपुर के विभिन्न शिक्षण व सरकारी संस्थानों में धूमधाम से आयोजन हुआ। आदित्य पब्लिक स्कूल झंगहा में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के योग की जानकारी दी गई।
          इसी क्रम में झंगहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, देव कोचिंग सेंटर अमहिया में डायरेक्टर विद्यानन्द सिंह, शास्त्री इन्टर कॉलेज अमहिया में साधुशरण मल्ल व सुरेन्द्र सिंह आदि लोगों ने योगा दिवस पर योगाभ्यास किया। 
        नेहरू इन्टर कालेज अमहिया में प्रधानाचार्य डा0 गिरजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इस अवसर प्रधानाचार्य डॉ0 गिरिजेश कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह,  इंद्रपाल सिंह, रामानंद उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, राजू चौहान, सोमनाथ प्रसाद, शिक्षक उपस्थित रहे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार सिंह शहीद विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728