Header Ads

ad728
  • Breaking News

    योग प्राण विद्या की उच्च स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन





    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। शहर के प्रख्यात होटल क्लार्क्स ग्रैंड, पार्क रोड, गोरखपुर में योग प्राण विद्या केन्द्र, वाराणसी द्वारा गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे से योग प्राण विद्या की उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें योग प्राण विद्या के संस्थापक एवम प्रमुख; पूर्व विंग कमांडर एन. जे. रेड्डी द्वारा मार्गदर्शन किया गया। उक्त कार्यशाला में आत्मा से एकत्व विषय की विस्तृत व्याख्या की गई। इस रोचक एवम सटीक कार्यशाला में आत्मा, परमात्मा और परब्रह्म के अर्थों पर गूढ़ चर्चा की गई। 
             मृत्यु एवम मृत्यु के बाद के जीवन की वास्तविकता का विवरण बहुत ही रोचक रहा। मानव जीवन का उद्देश्य क्या है, मानव जीवन में सुख-दुख क्यों मिलते हैं और इनका कारण क्या होता है। कर्म का सिद्धांत और इसको जीवन में उतारने का तरीके पर भी चर्चा की गई। जीवन में सुख, समन्वय और शांति लाने हेतू एक बेहद सुंदर और सरल ध्यान विधि पृथ्वी शांति ध्यान भी इस कार्यशाला में सिखाई गयी। विशेष रूप से आत्मा से एकत्व प्राप्त करने हेतु आत्मा ध्यान सिखाया गया। जो कि इच्छाशक्ति को मज़बूत बनाने में भी बहुत प्रभावशाली है। 
            कार्यशाला में गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश आदि स्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिन्होंने इस एक दिवसीय कार्यशाला को गागर में सागर बताया। वे सभी इस में भाग लेकर अत्याधिक प्रसन्न दिखाई दिए। योग प्राण विद्या वाराणसी एवम गोरखपुर समुह के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उत्साहपूर्वक अपना योगदान दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728