Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा के तपस्वी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लहराए की परचम

    भाजपा के तपस्वी कार्यकर्ताओं के दमपर भाजपा 2024लहराएगी अपना परचम। प्रदीप शुक्ला सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। सहजनवा केंद्रीय कार्यालय भाजपा टिफ़िन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहां की एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तपस्वी कार्यकर्ताओं के दमपर 2024में बीजेपी अपना परचम लहराएगी।आगे कहा कि भाजपा संगठन संरचना बहुत ही मजबूत है। प्रधानमंत्री कुछ भी कहते हैं तो एक घंटा भी नही लगता बूथ तक संदेश पंहुच जाता है। लाभकारी योजनाओं को बूथ तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण भूमिका है।नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इक्कीसवीं सदी का नया भारत है। एक ऐसा भी भारत था जहां अराजकता का माहौल था हत्याएं होती थी, चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त था लेकिन 2014में मोदी जी आए देश का माहौल बदला, अमेरिका कहता है मोदी इस द बास, यहां कोई सोचा नहीं था फर्टिलाइजर चालू होगा, एम्स बनेगा, गोरखपुर में फर्टिलाइजर एम्स, चीनी मिल, एयरपोर्ट का सुंदरीकरण, सुंदर रेलवे स्टेशन, हर घर नल से जोड़ा जा रहा है। वही यंत्र है वही तंत्र है, बस ईमानदार नेता के कारण चोरी भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। भाजपा का एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है ये सिर्फ भाजपा में ही संभव है। पूर्व विधायक जीएम सिंह ने कहा सब विपक्षी एक होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करके एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में 2024 भाजपा सरकार बनाने जा रही है। ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 


    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छोटे लाल मौर्या, प्रमुख दिलीप यादव शुक्ला,राम प्रकाश यादव,नरेंद्र शुक्ला,, शिवचरण प्रसाद ,राम उजागिर शुक्ला, पुरुषोत्तम अग्रवाल,धर्मराज गौड़ मंजू त्रिपाठी, राम बुझारत पासी ,ऋषिकेश जयसवाल, मनोज सिंह,अभिमन्यु, मनोज जायसवाल, मदन मुरारी गुप्ता, प्रमोद राय, आनंद राय, विश्वजीत सिंह सोलंकी, रजनीश समेत अन्य मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728