Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आईएएस विवेक यादव को वित्त मंत्रालय में प्रथम नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष

    *आईएएस विवेक यादव को वित्त मंत्रालय में प्रथम नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष* पाली सहजनवा बांसगांव संदेश गोरखपुर। सहजनवां तहसील क्षेत्र के सीहापार गाँव निवासी सिविल सर्विस परीक्षा 2022 में चयनित आईएएस विवेक यादव (718 रैंक) को वित्त मंत्रालय के भारतीय सिविल लेखा सेवा में प्रथम नियुक्ति मिली हैं उनकी प्रथम नियुक्ति से परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल हैं। आईएएस विवेक यादव समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के छोटे पुत्र हैं इनके बड़े भाई नागार्जुन यादव भी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तथा छोटी बहन रूपम यादव संतकबीरनगर स्थित एक कॉलेज से बीएड कर रही हैं ।


    इनकी प्रथम नियुक्ति पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, प्रधान प्रेमचंद यादव, सुबोध यादव, संजय पहलवान, विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, हरेंद्र यादव आदि लोगो समेत समाजवादी पार्टी के सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकताओ ने फ़ोन पर बधाई दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728