Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए हुआ भूमि पूजन

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए हुआ भूमि पूजन। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। प्लास्टिक का कचरा एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है।उसके निस्तारण के लिए शासन स्तर से पहल की जा रही है।इसी के अंर्तगत खरैला गांव मे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला एवं पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने भूमि पूजन किया है।उपरोक्त बातें सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कही।उन्होंने बताया कि सोलह लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से ग्राम पंचायत खरैला प्लास्टिक कचरे से मुक्त होगा।ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवो के विकास में कोई कमी नही होने पायेगी। जो भी विकास से संबंधित आवश्यकताएं होंगी उन्हे समय से पूरा कराया जायेगा। 


    खरैला में बन रहा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट जिले माडल यूनिट होगा।इस दौरान बीडीओ बृजेश यादव,राकेश चंद्र मिश्रा, एडीओ अरविंद सिंह,ग्राम प्रधान चंद्र कुमार सिंह चंदन,अजय यादव,अभिषेक यादव,सचिव गोविंद कुमार,डाक्टर कल्पनाथ सिंह,संजय सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728