Header Ads

ad728
  • Breaking News

    माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा



    बहराइच। बाँसगांव संदेश, (बीएन सिंह)।आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को उत्तर- प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वाहन पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने घनश्याम मिश्र के संरक्षण तथा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देकर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से लेखाधिकारी शिवेन्द्र पांडेय ने मांग पत्र प्राप्त किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर से सम्बंधित मांगों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
           धरने को संबोधित करते हुए घनश्याम मिश्र ने स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा एवं पंचानन राय आदि अग्रजों के शिक्षक हितों के संवर्धन और सम्मान हेतु किये गए संघर्षों और उनसे संबंधित अनेक संस्मरण सुनाते हुए पुरानी पेन्शन की बहाली एवं वर्तमान में प्राप्त हो रही परिलब्धियों तथा सेवा सुरक्षा हेतु संगठित होकर संघर्ष व प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी शिक्षकों को प्रेरित किया। धरने को जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, जिला मंत्री शशीन्द्र पाठक, जिला कोषाध्यक्ष डॉ जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष बी0 एन0 सिंह, राजीव श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर पांडेय, कु0 सुनैना मित्रा, डॉ राम रघुबंश मणि शुक्ल, अभिषेक पाठक आदि ने सम्बोधित किया। सभी ने सरकार की निरंकुश व दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया। बीएन सिंह ने सभी साथियों को सचेत किया कि किस प्रकार यह सरकार नगर क्षतिपूरक भत्ता, परिवार नियोजन भत्ता आदि को एक एक करके छीनती गई है। यदि अब भी हम सचेत न हुए तो सरकार की नीयत वेतन वितरण अधिनियम को समाप्त करने के प्रति भी दुर्भावनापूर्ण होने में देर न लगेगी।
             धरने में घनश्याम मिश्र, शशीन्द्र पाठक, राजेन्द्र प्रसाद डॉ जसवंत सिंह, बीएन सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, मो0 शफीक आलम, सतविंदर सिंह, विवेक रावत, कलीम अहमद, दीपक कुमार, रामसागर, जनार्दन गुप्ता, सिद्ध नाथ पाठक, राकेश कुमार मौर्य, गिरवर प्रसाद त्रिपाठी, डॉ राम रघुवंश मनि शुक्ल, गिरजा शंकर पांडेय, सुप्रिया राव, सुनैना मित्रा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, राजेन्द्र बाबू, सहित सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। धरने के कार्यक्रम का संचालन डॉ जसवंत सिंह ने किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728