Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त को संसद गिरेंगे शिक्षक एवं कर्मचारी- विनोद राय

    *पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त को संसद घेरेंगें शिक्षक एवं कर्मचारी- विनोद राय* *पुरानी पेंशन को लेकर आर-पार की लड़ाई होगी-तारकेश्वर शाही* सदर,गोरखपुर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कार्यालय रेलवे स्टेशन पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन को लेकर संसद घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अंतिम अवसर है जब हम लोग आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं।देश की सत्ता को हम यह संदेश देंगे कि यदि 2024 में पुनः सरकार बनानी है तो पुरानी पेंशन पर हर हाल में बहाल करनी ही होगी। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि 10 अगस्त संसद घेरो के कार्यक्रम की सफलता पुरानी पेंशन का मार्ग प्रशस्त करेगी। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डा.महेंद्र नाथ राय ने कहा कि हमें इस बार करो या मरो के नारे के साथ वोट की चोट देकर पुरानी पेंशन बहाली वाली सरकार बनानी है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर के प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी को प्राप्त करने के लिए हम किसी भी सीमा तक जाएंगे एवं आर पार का संघर्ष होगा बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय एवं संचालन मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने किया।बैठक को प्रमुख रूप से अमरनाथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा,जिला महामंत्री त्रिपुरारी दुबे।


    मंडल अध्यक्ष गोविंद जी, पी आर के एस, संगठन मंत्री डी के तिवारी, कनिष्क गुप्ता,जामवंत पटेल, अशोक पांडेय,फुलई प्रसाद,श्याम नारायण शुक्ला, सुधीर कुमार आदि ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर संजय चौरसिया गिरिजेश शाही,धनवंत गोंड, रणधीर सिंह,बबलू मिश्रा,धनेश सिंह, अरुण सिंह,रवि कनौजिया,अनिल सिंह,अजय सिंह,जयप्रकाश,नरसिंह अनूप श्रीवास्तव,रणधीर शाही, देवेश सिंह,मदन मुरारी शुक्ला,राजेश सिंह, इजहार अली,कुलदीप मणि आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728