Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। अखिलभाग्य चिल्ड्रेंस एकेडमी कैथवलिया गोबड़ौर में धूमधाम से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व चिकित्सा निदेशक एवं विद्यालय के संस्थापक डॉ अखिलानंद राय एवं उनकी धर्मपत्नी भाग्यवती देवी ने तिरंगे को फहराकर सलामी दी। तदुपरांत स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


                       विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। भाषण, कविता, नारों, गीत संगीत से माहौल को मनमोहक बना दिया। ओ देश मेरे, संदेश आते हैं, बम बम भोले नाथ, आइ लव माई इंडिया, आदि गानों तथा विभिन्न प्रकार के खेल करतब दिखाते हुए कार्यक्रम को गतिमान बनाए रखे। खेल प्रशिक्षक नितिन द्विवेदी और ताइक्वांडो शिक्षक संदीप के देख रेख में छात्रों ने पिरामिड और विभिन्न प्रकार के खेलों से दर्शकों का मनोरंजन किया। 


              इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम सब पर शहीदों का कर्ज है,  देश हित में खुद को करें न्योछावर यही हमारा फर्ज है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोमा दास ने कहा कि हम सब सच्चे अर्थों में तभी देश भक्त हैं, जब देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखें। हमें देश के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

             इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं में बृजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, गौतम यादव, उत्कीर्ण चतुर्वेदी, सम्पूर्णानंद दूबे, त्रिपुरारी शर्मा , शीतू थापा, श्वेता, शीतल, लक्ष्मी शर्मा, शिवानी, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सेराज, शिवांगी मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, रंजीत, राहुल, ज्योत्सना पासवान, पूजा सिंह, शालिनी सिंह, प्रांजौल, रुचि आदि रहे। कर्मचारियों में सूरज, हरेंद्र, छट्टठू प्रसाद, मुकेश, चंद प्रकाश, शिवकुमार, अवधेश राय, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728