Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तिरंगा यात्रा निकाल पंच प्रण की ली शपथ



    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। विकासखंड ब्रह्मपुर के बाबू रामनरेश सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज कोना बरही में गुरुवार को देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के याद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा पंच प्रण शपथ लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मिट्टी इकट्ठा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश पति त्रिपाठी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना एवं देश के लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की भावना का जागृत करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार बलविंदर प्रजापति योगेंद्र मौर्य गोपाल त्रिपाठी राजू प्रजापति मनोज कुमार रीना सिंह सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक स्वयंसेविका है उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728