Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नगर पंचायत घघसरा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता की हुई बैठक

    नगर पंचायत घघसरा कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ता की बैठक घघसरा बाजार। बांसगांव सन्देश। घघसरा नगर पंचायत कार्यालय पर चेतना महा अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता की एक बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख के अतिरिक्त भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि- भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार सबके लिए और हित में कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश की योजना में कोई भेद-भाव नहीं है। इस लिए जनता बेहद खुश है। 1 जनवरी से 18 वर्ष की आयु वाले युवा मतदाताओं को मतदाता सूची सम्मिलित करने तथा फर्जी मतदाताओं को हटाने का कार्य किया जाएगा। यह अभियान बूथ स्तर की इकाई से शुरू होगा। 


     जिला महामंत्री ब्रम्हानंद शुक्ल व ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने कहा कि-निष्पक्ष चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है। जिससे मतदाता अपने मत का प्रयोग कर के एक स्थिर और विकासशील सरकार का चुनाव कर सके। उक्त त्र्यंबक उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह,विजय मिश्रा, रमेंद्र मिश्रा, राजू पांडे,दिनेश मिश्रा, ध्रुव गौड़, सुनैना सिंह, रुचिका मिश्रा, राम जनक मौर्य, हरिकेश मौर्य, विष्णु प्रताप सिंह समेत कई कार्यकता मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728