Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कौस्तुभ प्रकर्ष का चला चेन्नई में जादू

     
    चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। शहीद नगरी चौरी चौरी की माटी से उभरते संगीत कलाकार कौस्तुभ प्रकर्ष ने अपने सुरीली आवाज से संगीत का जादू बिखेर दिया। प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान स्टूडियो में अपने संगीतमई आवाज से संगीत प्रेमियो को मंत्र मुग्ध कर चौरी चौरा का नाम रोशन करते हुए तारीफे बटोरी।



                सेंट्रल पब्लिक एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल चौरी चौरा के चेयरमैन अभिमन्यु कुमार दुबे तथा प्रशिसिका गीता दुबे के सुपुत्र कौस्तुभ प्रकर्ष बचपन से ही परिश्रमी, मेधावी तथा अनुशासित छात्र रहें हैं। चार वर्ष वाराणसी में ख्याति प्राप्त पदम विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र के शिष्य रह कर संगीत साहित्य के लिए कठिन साधना की। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध म्यूजिशियन ए.आर.रहमान के सागिर्द बन, के.एम. म्यूजिक कंजरवेटरी से वेस्टर्न म्यूजिक से, म्यूजिक संगीत में ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की तथा सम्मान अपने नाम करा लिया। पारिवारिक पृष्टभूमि में कही भी संगीत साहित्य की छाप नही रही फिर भी अपने लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति से अपनी अगल राह बना मंच पर अपनी जादुई आवाज से चेन्नई को संगीत के रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर तमाम संगीत प्रेमियों में अपनी शुभकामनाएं तथा शुभाशीष भेजी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728