हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जंगल कौड़िया गोरखपुर। बांसगांव संदेश। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विकास खंड जंगल कौड़ियां के ग्राम पंचायत डोमिनगढ़ के पंचायत भवन पर हर्षोउल्लास के साथ 77 वे स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया। कार्य क्रम की शुरुवात ग्राम प्रधान अवनीश कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। पूरा पंचायत भवन भारत माता की जय और अमर सपूतो के जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया। पंचायत भवन में मौजूद लोगो द्वारा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले मां भारती के अमर सपूतों को तथा राष्ट्र निर्माण की गौरव गाथा लिख रहे कर्मयोगियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। तदोपरांत पर्यावरण संरक्षण हेतु पंचायत भवन परिसर में ग्राम प्रधान अवनीश कुमार यादव और खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया और पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अवनीश कुमार यादव जी, खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव, ग्राम सचिव आनंद कुमार सिंह , ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पूर्व ग्राम प्रधान और समाज सेवी राजदेव यादव , एस एस आई अंनजय सिंह , बड़ौदा यू पी बैंक के मैनेजर, समाज सेवी मनीष , मनोज , जितेन्द्र , लाला यादव , सफाई कर्मचारी ,विजय कुशवाहा , सुरेश कुमार भारती , दिलीप , दीपक कुमार , आंगनबाड़ी , आशा, एनम ,पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवम ग्राम के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...