Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।भुगतान के बाद भी दर दर भटक रहा है उपभोक्ता

    भुगतान के बाद भी नहीं दिया विद्युत कनेक्शन                                    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।विद्युत उपकेंद्र मझगांवा से जुड़े डेमुसा बाबू पूरा में  विद्युत कनेक्शन लेने के डेढ़ माह बाद भी  कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। परेशान उपभोक्ता  कनेक्शन जोड़ने के लिए उपकेंद्र का चक्कर काट रहा है।                  बुधवार को उपकेंद्र पहुंचे अशोक शर्मा ने बताया कि डेढ़ माह  पहले जुलाई में विद्युत कनेक्शन  लगवाने के लिए आनलाईन आवेदन किया था।  निर्धारित शुल्क भुगतान करने के बाद रसीद लेकर उपकेंद्र पर पहुंचा तो कर्मचारियों ने पहले कहा कि मीटर मशीन नहीं है, आयेगा तो लगा दिया जायेगा। दो सप्ताह इंतजार करने के बाद फिर उपकेंद्र पहुंचा तो  एक कर्मचारी  ने कहा कि कंटिया लगाकर बिजली चलाइये, मीटर का कोई मतलब नहीं है। इस संबंध में जेई अरूण कुमार गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में है। उपभोक्ता कनेक्शन नंबर लेकर आये। मीटर लगा दिया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728