Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते पर कराया निर्माण

    सार्वजनिक रास्ते पर हो रहा है अवैध निर्माण                                             गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।बडहलगंज थाना क्षेत्र के दुर्महा निवासी विनय दुबे पुत्र श्याम सुंदर ने गगहा पुलिस को तहरीर देकर गगहा थाना क्षेत्र के जीवकर निवासी  तीन लोगों पर सार्वजनिक रास्ते पर लगे इंटरलॉकिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है‌।  पीड़ित ने                      तहरीर  में लिखा है कि जीवकर में राघव पांडेय पुत्र मौज नाथ पांडेय के घर उनका ननिहाल है। ननिहाल के सभी लोग मौजूदा समय में बाहर गये हैं।  मामा राघव पांडेय के घर तक सार्वजनिक रास्ता है उसी रास्ते पर उनका पड़ोसी अवैध कब्जा कर सड़क को तोड़कर शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि अवैध निर्माण से सार्वजनिक रास्ता बंद हो जायेगा। पीड़ित ने अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।  इस संबंध में हल्का दरोगा राकेश सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728