Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कृषि विज्ञान केंद्र पर भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात


    कृषि विज्ञान केंद्र पर भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात

      104 वें एपिसोड को कृषि वैज्ञानिकों संग सुना किसान मोर्चा नेताओं ने

    पीएम के मन की बात से मिलती है हम लोगों को प्रेरणा - राजेश सिंह राजन

    कौडी़राम गोरखपुर। प्रधानमंत्री के मन की 104 वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेताओं ने कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर में सुना एवं उसको अमल में लाने की घोषणा की। बता दें कि रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात में हर घर तिरंगा अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि देश के डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गये। इससे हमारे देश के कामगारों और बुनकरों को करोड़ों रुपये की आमदनी हुई। इस साल 10 करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की। मन की बात कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने कहा कि पीएम के मन की बात से समाज के सभी वर्गों को फायदा मिलता है वह अपने विजन में सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। राजेश सिंह राजन ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात से हम लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत विकसित भारत के लिए हमें प्रधानमंत्री के बताए रास्तों पर चलना होगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, रिंकू सिंह, अशोक जायसवाल, रामदरश चौरसिया ग्राम प्रधान भीटहा ,  निरंकार तिवारी,  सतीश सिंह, जय प्रकाश सिंह, मनोज शुक्ला एवं कौडी़राम मण्डल के किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728