Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्वस्थ जीवन के लिए करें श्री अन्न की खेती : लाल जी यादव

    स्वस्थ जीवन के लिए करें श्री अन्न की खेती : लाल जी यादव

     श्रीअन्न खाने से शरीर रहता है स्वस्थ - एसके तोमर

    हमें अपने भोजन की थाली में श्री अन्न को रखना होगा - राजेश सिंह

     कौड़ीराम गोरखपुर। अगर हम स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो हमें श्री अन्न की खेती करनी होगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार में किसान मोर्चा नेताओं संग कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ उपस्थित लोगों के बीच फसलों के अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि श्री अन्न की खेती से हमें दोगुना लाभ भी मिलता है एक तो बिना रासायनिक खाद से इसकी उपज भरपूर होती है और इसका मूल्य भी बाजार में बढ़िया मिलता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के प्रभारी एसके तोमर ने कहा कि श्री अन्न खाने से हमारा शरीर निरोगी रहता है। इसमें फाइबर प्रोटीन व विटामिन एवं कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर करते हैं। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है श्री अन्न की खेती। श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री लगभग हर मन की बात वाले एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए कहते हैं। हमें अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं करनी है इसलिए हम लोगों को अपने भोजन की थाली में श्री अन्न से बने उत्पादों को रखना होगा। उन्होंने रसायनिक खाद से जो खेती की जा रही है उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उत्पादन में पंजाब प्रदेश पूरे देश में एक नंबर पर था, लेकिन आज वहां से एक ट्रेन मुम्बई को रोज जाती है जिसमे 80 कैंसर के मरीज ही जाते हैं, यह सब रसायनिक खाद की ही देन है। इसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। इस मौके पर  शिव नारायण सिंह, रिंकू सिंह, अशोक जयसवाल, रामदरश चौरसिया ग्राम प्रधान भिटहा, निरंकार तिवारी, सतीश सिंह, जय प्रकाश सिंह, मनोज शुक्ला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728