Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विक्रम के चांद पर पांव रखते ही खुशी से झूमें छात्र





    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। चांद की सतह पर चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम के पांव रखते ही अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार गोरखपुर के छात्रों व शिक्षकों ने खुशी से झूम उठे। भारत माता व वंदेमातरम की जयकारे से गुंजायमान हो उठे. छात्रों व शिक्षकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए आगामी मिशन के लिए शुभकामनाएं दी। 

    दुनिया में शीर्ष पर पहुंचा भारत

    अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार की बी.ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका अवस्थी ने चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन 140 करोड़ भारत वासियों के लिए गर्व का दिन है। भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 का सफल लैंडिंग कराकर दुनिया में तकनीकी मामलों में भारत को आगे खड़ा कर दिया। 

    प्रियंका अवस्थी


    तकनीकी के क्षेत्र में भारत शीर्ष पर पहुंचा 

    बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपिका चौधरी ने कहा कि भारत द्वारा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग ने विश्वभर में विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में भारत ने विश्व में शीर्ष स्थान बना लिया है। इसके साथ ही इसरो मे महिला वैज्ञानिकों ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। 


    दीपिका चौधरी

    चंद्रयान 3 सशक्त रणनीति की सफल लैंडिंग 

    बीएससी तृतीय समेस्टर की छात्रा पूजा शर्मा ने कहा कि भारत ने चंद्रयान3 मिशन की सफल लैंडिग कराकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश भारत बन गया। 


    पूजा शर्मा


    दुनिया में बजा भारत का डंका

    बी.काम प्रथम समेस्टर के छात्र मो. मुविन का कहना है कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का पल है। इसरो की सफलता के साथ दुनियाभर में भारत का डंका बजा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास किया है। 


    मो. मोविन

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728