Header Ads

ad728
  • Breaking News

    माता सती और भगवान शिव की कृपा से पूरे गांव सहित जन जन होता है कल्याण

    *माता सती और भगवान शिव की कृपा से पूरे गांव सहित जन जन होता है। कल्याण* *मन मास के महीने में हर रोज नागदेव का लगता है फेरा* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा मुंडा में सावन के मनमाश महीने में देश के कल्याण के लिए लगभग 50 वर्ष से भगवान शिव का आराधना किया जाता है। साथ में ओम नमः शिवाय का जाप भी पूरे 1 माह तक किया जाता है वही गांव के लोगों ने बताया सदियों से माता सती और भगवान शिव की कृपा से लाखों करोड़ों लोगों की मन्नते पूरी हो चुकी है और मनमास के महीने में नागदेव पूरे मंदिर के परिसर में टहलते हैं और भगवान भोले नाथ के शिवलिंग के ऊपर जाकर लिपट जाते है। ऐसे दृश्य देखने के लिए गांव आसपास के लगभग हजारों लोग इकट्ठा हो गए। वही मंदिर के पुजारी रामफल दास त्यागी ने बताया। यहां ऐसी तमाम भगवान शिव और माता सती के द्वारा अद्भुत लीलाएं हैं जिन्हें सुनकर के आप हैरान हो जाएंगे। ये जो पोखरा है इस पोखरे में भगवान विष्णु के अवतार कछुआ महाराज भी सैकड़ों सालों से विराजमान हैं। 


    और भगवान वही गांव के लोगों ने भगवान शिव का ध्यान लगा कर देश कल्याण के लिए माता सती और भगवान शिव का प्रार्थना भी किए। भक्ति में लीन भक्ति भक्तगण, अवध दयाल शुक्ला, पप्पू शुक्ला, रामू शुक्ला, विनय शुक्ला, कन्हैया शुक्ला, राम सागर शुक्ला, छोटू शुक्ला, हुमां शुक्ला, आलोक शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला,सुधीर शुक्ला,राहुल शुक्ला सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728