Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राजेश सिंह ने किया भाजपा प्रत्याशी के लिए उपचुनाव मे जनसंपर्क

    राजेश सिंह ने किया भाजपा प्रत्याशी के लिए उपचुनाव मे जनसंपर्क

    धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने भी आमजन को भाजपा के पक्ष मे किया जागरूक

    घोषी उपचुनाव मे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संग किया जनसंपर्क

    कौडी़राम गोरखपुर। मऊ के घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव को जीतने के लिए संगठन की तरफ से गोरखपुर जिले के नेताओं को भी लगाया गया है। नेताओं ने मतदाताओं से संपर्क बनाने के लिए जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। इस समय प्रभारी मंत्री के रूप में श्रम मंत्री अनिल राजभर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह वहीं पर कैंप कर रहे हैं। गोरखपुर जिले से भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने एक दर्जन गांवों मे भाजपा के पक्ष मे जनसंपर्क किया। मतदाताओं से संपर्क करते हुए राजेश सिंह राजन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा भाजपा सरकार मे ही संभव है।  उन्होंने कहा कि सीएम योगी का स्पष्ट कहना है कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या प्रदेश। धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार मे ही विकास का पहिया तीव्र गति से चल सकता है। इस मौके पर जनसंपर्क अभियान मे शिवनारायण सिंह मुन्ना, रतनसेन सिंह, नवनीत पांडेय, अमित सिंह, संपूर्णानंद तिवारी, अनूप सिंह, निखिल प्रताप सिंह, डब्बू राय व अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728