Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले


    लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले

    धान की फसल के लिए अमृत समान हो रही वर्षा-जयराम यादव

    मण्डलीय बारिश से धान की फसल के लागत मे आयेगी कमी- विनोद गुप्ता

    कौडीराम गोरखपुर। लगातार तीन दिनों से हो रही मण्डलीय बारिश से किसानों के चेहरे पर अच्छी फसल की उम्मीद दिखाई दे रही है। लगातार रुक रुक के हो रही बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है जो धान की फसल के लिए अमृत समान है। मानसून के शुरुआत मे बादलों ने किसानों को खुब छकाया था लेकिन अब इंद्रदेव किसानों के लिए संजीवनी बरसा रहे हैं। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान विनोद गुप्ता ने बताया कि इस साल मानसून मे बारिश औसत से बहुत कम हुआ है। धान की फसल पर  सूखे की मार लटक रही थी। किसानों ने धान की फसल के लिए जमा पूंजी लगा कर धान के बीजों की रोपाई किया था लेकिन शुरूआत से ही बरसात न होने के कारण डीजल चालित पम्पिंग सेटों से पानी चला करके अभी तक  अपनी फसलों को बचाए हुए थे। धस्का गांव के प्रगतिशील किसान जयराम यादव ने बताया कि धान की फसलों के लिए मानसूनी बारिश बहुत ही आवश्यक था। धान की फसल सूख रही थी लेकिन अब हो रही लगातार बारिश से फसलों को एक नया जीवन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि मानसून इसी प्रकार से सक्रिय रहा तो धान की फसलों का भरपर उपज किसान ले पाएंगे। धस्की गांव के प्रगतिशील किसान प्रमोद यादव व जितेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों की खेती मे लागत कम आयेगी व पैदावार अधिक होगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728