Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नन्हां कलाम बनेंगे बेसिक स्कूलों के बच्चे



    एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन




    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। शुक्रवार को डीवीएनपीजी कॉलेज गोरखपुर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत शिक्षकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विषयगत शोध के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य गोरखपुर अभिषेक कुमार पाण्डेय का सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला समन्वयक राजेश कुमार दुबे ने मुख्य विषय एवं उपविषय के व्यवहारिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सह समन्वयक संतोष राव व जिला शैक्षिक समन्वयक डा. नितेश शुक्ल ने कार्यक्रम के बारीकियों पर प्रकाश डाला। सभी का मोटिवेशन यह रहा कि विद्यालयों के बच्चों की विज्ञान के क्षेत्र में भागीदारी बढ़े और वे नन्हां कलाम बन सकें। कार्यक्रम में जिला के जूनियर, माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान या गणित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पूर्व बाल वैज्ञानिक अभिषेक कुशवाहा ने भी प्रोजेक्ट की बारीकियों के बारे मे चर्चा की। कार्यशाला में आनंद मुखर्जी, मोहित त्रिपाठी, डा. अमरेश शाही फारुख कमर, मनोज कुमार मिश्र, बीना त्रिपाठी, जया सिंह, पूनम मौर्या आदि जनपद के शिक्षक उपस्थित रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728