Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी श्रीकांत वर्मा का निधन

    वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी के निधन से व्यापारियों मे शोक की लहर


    कौड़ीराम गोरखपुर । वरिष्ठ सर्राफा कारोबारी श्रीकांत वर्मा का शुक्रवार की सुबह आकस्मिक रूप से निधन हो गया था
    स्वर्गीय बनारसी प्रसाद वर्मा के पुत्र श्रीकांत वर्मा पांच दशक से कौड़ीराम में सोने चांदी का कारोबार करते थे। 65 वर्षीय श्रीकांत वर्मा कुछ समय से बीमार चल रहे थे, शुक्रवार की सुबह उनका असामयिक निधन हो गया। निधन की सूचना पर कौड़ीराम के व्यापारियों मे शोक की लहर दौड़ गई ।
    उनके पार्थिव शरीर को परिजनों द्वारा बड़हलगंज स्थित मुक्ति पथ पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र शिवकुमार वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। श्रीकांत वर्मा अपने पीछे पत्नी, तीन लड़के और दो लड़कियों को छोड़ गए हैं। श्रद्धांजली देने वालों मे भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन, विनय सेठ ,अजय प्रकाश सिंह, सुभाष जायसवाल, विक्की मिश्रा, घनश्याम मद्देशिया प्रधान, प्रेमचंद जायसवाल, रमेश राय, सुभाष वर्मा, रमाकांत वर्मा, दिनेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, विकास वर्मा, राजेश वर्मा, चंदन वर्मा, अमन वर्मा, जमाल अहमद, धर्म जायसवाल, रामू वर्मा, संजय वर्मा, गोरख वर्मा, अशोक वर्मा, दीपक जायसवाल, विनीत जायसवाल, सदानंद वर्मा, लालकेश वर्मा व संजय सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728