Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित पिपरौली जैतपुर बांसगांव संदेश पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरहुआ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेल प्रतियोगिता का विधिवित शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना समन्वयक बृजेश त्रिपाठी और पिपरौली ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अरविंद सिंह रहे। विद्यालय में फार्ग, रेस, स्पून, म्यूजिकल रेस आदि खेलों की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के अंत में बतौर मुख्य अतिथि अरविंद सिंह ने सफल प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने अदम्य साहस और स्फूर्ति के बल पर हाकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया और भारत को ओलंपिक में ‌र्स्वण पदक दिलाया।


     उनके जन्म दिवस को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर प्रधानाचार्य मंजुला सिंह, रविकांत दूबे, रविंद्र निषाद समेत सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728