Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाई बहन के प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन : दुर्गेश राय

    भाई बहन के प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन : दुर्गेश राय

    बांसगांव गोरखपुर।बासगाँव संदेश। उपनगर बांसगांव के तहसील चौराहा समीप स्थित होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल पाली के छात्र-छात्राओं द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर  बच्चों ने  राखी स्पर्धा में प्रतिभा दिखाईI इस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राथमिक वर्ग तथा जूनियर वर्ग के सभी छात्राओं ने प्रतिभा किया।बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां इतनी उत्कृष्ट थी कि निर्णायक मंडल को भी अपने निर्णय लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


    प्राथमिक तथा जूनियर वर्ग के बच्चों ने आकर्षक राखियां तैयार की गई विभिन्न प्रकार के थीम पर आधारित थी। इको फ्रेंडली राखी बनाने के लिए कपास रक्षा सूत्र तथा प्राकृतिक चीजों का सहारा लेते हुए विविध राखियां का निर्माण के साथ चंद्रयान-3 थीम पर बनाई गई राखी सबके आकर्षण का केंद्र रही।विद्यालय के ट्रस्टी दुर्गेश राय ने  ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा रक्षाबंधन का पर्व प्राचीन काल से भारत के गौरव को प्रदर्शित करता है।


    स्कूल के प्रधानाध्यापक अलका राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा सभी रक्षाबंधन के संदेशों को समझे रक्षाबंधन का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के प्रेम का अटूट बंधन है।इस मौके पर  सूरज गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728