Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बी आर सी जंगल कौडीया में संपन्न हुई श्रुति लेख औरस्पेल बी की प्रतियोगिता

    *बी आर सी जंगल कौड़िया में संपन्न हुई श्रुतिलेख और स्पेल बी की प्रतियोगिता* जंगल कौडिया, गोरखपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र जंगल कौड़िया में परिषदीय विद्यालयों की श्रुति लेख और स्पेशल बी प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें ब्लॉक के सभी विद्यालयों से चयनित बच्चों को चार वर्ग में प्रतिभाग करना था।खंड शिक्षाधिकारी अमितेष कुमार के अध्यक्षता में एआरपी गंगासागर गुप्ता ,दीनदयाल शर्मा और प्रभात त्रिपाठी द्वारा यह प्रतियोगिता निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय जंगल कौडिया प्रथम के विराज,कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय संवर्ग में कंपोजिट विद्यालय शेरपुर चमराह की आराध्या,उच्च प्राथमिक विद्यालय संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर की नेहा पासवान तथा कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय संवर्ग में कंपोजिट विद्यालय ताल लिखिया के दुर्गेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सभी चारों चयनित बच्चे जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।


     इस अवसर पर चंद्रप्रभा पांडे अंकिता सिंह रीता मिश्रा रंग नाथ मिश्र नीलेश श्रीवास्तव जय प्रकाश,तृप्ति यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे। पूरी परीक्षा के दौरान, मानक, पारदर्शिता और उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।जनपद के लिए चयनित बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और ब्लॉक मंत्री जनार्दन श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728