Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।बिजली कटौती से जनता त्रस्त

    पांच घंटे ठप रही मझगावां उपकेंद्र की आपूर्ति                                             गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।शनिवार की रात विद्युत आपूर्ति के मेन सप्लाई में आई खराबी के चलते मझगावां उपकेंद्र की आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही। रात पौने दो बजे  फाल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हुई। शनिवार की रात नौ बजे बड़हलगंज  और मझगावां के बीच मेन सप्लाई में फाल्ट आने के बाद  मझगावां उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। उपकेंद्र की मुख्य सप्लाई बंद होने से मझगावां से जुड़े चारों फीडर गगहा, मझगावां, हाटा, उज्जरपार से जुड़े सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। सप्लाई ठप होने पर लोगों ने समझा कि लोकल फाल्ट है अभी ठीक हो जायेगा। लेकिन जब घंटों बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग विभाग से जुड़े कर्मचारियों को फोन लगाकर आपूर्ति ठीक होने के समय की जानकारी जानने का प्रयास करने लगे। इस दौरान विभाग  से जुड़े कई जिम्मेदार मोबाईल बंद कर दिया। जिसे लेकर ग्रामीण परेशान रहे।देर तक आपूर्ति ठप होने के बाद एक तरफ गांव  कई घंटे अंधेरे में डूब रहे वहीं उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। विद्युत चलित यंत्र बंद होने से सर्वाधिक परेशान बच्चे व बीमार लोग हुए।  अधिकांश लोग घर से बाहर या छत पर देर रात टहलते नजर आये। रात पौने दो बजे जब सप्लाई बहाल हुई तब लोगों ने राहत महसूस किया। इस संबंध में जेई अरूण कुमार गौतम का कहना है कि मेन सप्लाई में दिक्कत आई थी, जिसे खोजकर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728