Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महासंघ दिलाएगा शिक्षको का खोया हुआ मान-सम्मान: विवेक मिश्रा



    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक रामपुर कारख़ाना कार्यकारिणी का हुआ गठन।


    देवरिया:ब्लॉक इकाई रामपुर कारख़ाना की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।अतुल कुमार मिश्रा को संयोजक,प्रमोद कुशवाहा,रवि प्रकाश पाठक,धर्मेंद्र गौतम,वीरेंद्र यादव,फ़रहानुल्लाह ख़ान,राम प्रताप सिंह को सह- संयोजक, जमालुद्दीन को ब्लॉक मीडिया प्रभारी व अरुण कुमार मिश्र व अनुराग सिंह को सह मीडिया प्रभारी एवं अखिलेश गोंड को सदस्यता प्रमुख, नारायण यादव को सह सदस्यता प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया।  साथ ही संरक्षक मण्डल में उदय लाल बौद्ध,धर्मेंद्र कुमार,अरविंद कुमार सिंह को बनाया गया।वही महिला कार्यकारिणी में जया तिवारी,उर्मिला गुप्ता,सुमन मिश्रा व शकीला ख़ातून को मनोनीत किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देशभर में कार्यरत सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिक्षक संगठन है।शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन की इकाई का सक्रिय होना आवश्यक है। वर्तमान में जिले का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षक हित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
         शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका सारा श्रेय जिले के सभी शिक्षक साथियों का है, जिन्होंने महासंघ को भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है। महासंघ ऐसे ही अनवरत कार्य करता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक और बेसिक शिक्षा से जुड़ा हुए हर वर्ग को उसका खोया हुआ मान-सम्मान वापस दिलाने का कार्य महासंघ करेगा। चाहे वह शिक्षको की पुरानी पेंशन होया कोई भी समस्या हो। कार्यक्रम में बृजानंद कुशवाहा,रंभा प्रजापति,साहेब हुसैन,सुचित्रा चौरसिया,नीतू पाण्डेय,दिनेश यादव,अमृता पाण्डेय,रामध्यान कुशवाहा,देवेंद्र प्रसाद,कमलावती देवी,प्रियंका मणि तिवारी,विनोद निगम, फाजिल वारसी, मोहम्मद कामिल दीप नारायण सिंह,आशुतोष यादव,दुर्गेश मिश्रा,राजन प्रताप सिंह,सच्चिदानंद राव,अनिरुद्ध यादव,इंदु तिवारी,मोहम्मद उमर.मंजू सिंह,आरती चौरसिया,महेंद्र कुमार आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728