Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती घघसरा बाजार । बांसगांव सन्देश । एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नगर पंचायत घघसरा के सभी वार्डो सहित पूरे पाली ब्लाक के सभी शक्ति केंद्र पर मनाई गई। घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने नगर पंचायत के भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। और श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक राष्ट्र एक विधान के प्रणेता थे। एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके योगदान व उनके विचार अविस्मरणीय है । जिसको हम सभी उसका अनुकरण करते हुए उनके आदर्शो पर चले। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके अलावा शक्ति केंद्र चड़राव में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 


    वही लखनापार बूथ नंबर 14 नारंगपट्टी में विजय कुमार मिश्र, दिनेश मिश्र, सत्य प्रकाश पाण्डेय, राम जनक मौर्य, राकेश कुमार सहित कई आदि लोगो ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728