Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।फ़सल रखवाली के दौरान युवक की हत्या

    फसल की रखवाली के दौरान  युवक की की गई हत्या दिया                                गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के सोनईचा गांव में   मक्के की फसल की रखवाली करने गये दूदापार निवासी 22 वर्षीय उमेश पुत्र नरायन की शनिवार की देर शाम लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गयी।  गगहा पुलिस मृतक के मां बरसाती देवी की तहरीर पर सोनईचा गांव के जगजीवन पुत्र निर्मल तथा निर्मल पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक उमेश तथा सोनईचा गांव के मुख्तार का 13 वर्षीय पुत्र भगेलू सोनईचा गांव के राजकपूर पांडेय के खेत में बंटाई पर मक्के की खेती किये थे। घटना के दिन उमेश तथा भगेलू मक्के की रखवाली करने गये थे।  रात को उमेश राजकपूर पांडेय के घर भोजन करने गया था, जबकि भगेलू खेत में बने मचान पर बैठ कर फसल की रखवाली कर रहा था। भोजन के बाद उमेश खेत में पहुंच कर  जानवरों को भगाने के लिएटिन का डिब्बा बजाने लगा। इसी दौरान जगजीवन व निर्मल खेत में पहुंचे और उमेश से विवाद कर लिये। विवाद के दौरान दोनों आरोपी उमेश को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। घटना को देखकर भगेलू मौके से भाग कर राजकपूर पांडेय को मारपीट की सूचना दी। इस  आरोपियों ने 112 नंबर पर फोन कर अपना घर कुछ लोगों द्वारा घेरे जाने की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उमेश खेत के बगल से गुजर रहे रास्ते पर पड़ा था। पुलिस उमेश को लेकर गगहा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो चिकित्सकों ने बताया कि युवक की मृत्यु हो चुकी है। युवक की हत्या की सूचना पाकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार को  तीन दर्जन से अधिक  ग्रामीण गगहा थाने  पहुंच कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों का नाम मुकदमे में दर्ज करने तथा आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। दोपहर बाद एस एसपी अरूण सिंह भी घटना स्थल का निरिक्षण किया।                       मृतक सात भाई बहनों में चौथे नंबर पर था। तीन भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। घर पर मृतक की मां बरसाती देवी मृतक के आलावा अविवाहित पुत्र व पुत्री के साथ रहती है। मृतक उमेश के पति नरायन की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो चुकी है।                                                                       इनसेट                              -- घटना की वजह आशनाई तो नहीं               युवक की हत्या वजह मामूली विवाद या कुछ और पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटना स्थल और घटना का समय को देखने पर लगता है कि हत्या की वजह कुछ और भी हो सकती है। घटना स्थल और आरोपियों के घर के बीच की दूरी पचास मीटर की होगी। बीच में एक रास्ता है जिसपर खड़जा  लगा है। जिस मक्के की फसल की रखवाली करने मृतक दूसरे गांव जाता था, वह फसल भी अच्छी नहीं है। खेत का रकबा भी ज्यादा नहीं है। जबकि घटना स्थल सोनईचा गांव के दक्षिण में है जहां दिन में भी सूनसान रहता है। गांव की महिलाओं ने बताया कि टिन का डिब्बा   तो रोज बजता था। लेकिन कभी भी विवाद नहीं हुआ। इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक  अरूण कुमार सिंह का कहना है कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    मृतक उमेश के पिता का लगभग एक साल पहले ही स्वर्गवास हो चुका है अभी दो लड़कियों की शादी करनी बाकी है मृतक पहले पंजाब रहता था पिता के स्वर्गवास होने के बाद घर पर रहकर अपनी जीविका चलता था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728