Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाजवादी साइकिल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत



     चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर कडजहा में रविवार को देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा प्रवेश किया जो मोतीराम अड्डा रामपुर डाडी होते हुए झगहा पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है आज भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। महंगाई चरम पर है। इसका जवाब जनता देने का मन बना चुकी है कि 2024 में एनडीए को हराकर देश में इंडिया की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी चौरीचौरा एडवोकेट मुन्नी लाल यादव महासचिव रामनाथ यादव दयाशंकर निषाद विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही वरिष्ठ नेता मारकंडे यादव अखिलेश यादव मनुरोजन यादव धनंजय सिंह सैथवार श्यामदेव निषाद संतोष यादव नौशाद अहमद डॉक्टर अमरीश मालवीय रणजीत पासवान नरसिंह यादव मनोज कुमार शिवप्रसाद चौरसिया रामवेलास यादव डॉ रंजीत यादव सोनू राकेश यादव कन्हैया लाल शर्मा व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728