Header Ads

ad728
  • Breaking News

    संगठन को मजबूती व विस्तारित करना ही मुख्य उद्देश्य



    चौरीचौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा की मासिक बैठक विकास खंड ब्रम्हपुर के लल्लन द्विवेदी इण्टर कालेज पर अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष गुलाम गौस तथा जिला मंत्री यजुगेन्द्र श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेन्द्र मौर्य ने किया।
          बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना तथा उसे विस्तारित करना हम सभी का परम कर्तव्य है।इस कार्य के लिए किसी के आदेश या दबाव की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती तथा विस्तारित करने वाला एक सदस्य भी जिला अथवा प्रदेश में पहुंचने की हैसियत रखता है। उन्होंने कहा कि यदि हम विस्तार नहीं कर सकते हैं तो बैठक में नियमित भाग लेकर भी संगठन को मजबूत बना सकते हैं। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने अपने अपने विचार संगठन विस्तार के संबंध में दिया। सभी साथियों के विचार भी सुना गया। मुख्य अतिथि यजुगेन्द्र श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार पर वृहद रूप से चर्चा किया। तथा साथियों की समस्याओं को सुना। तहसील स्तरीय समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से निस्तारण कराने का भी आश्वासन दिया। 
             उक्त अवसर पर विनोद जायसवाल, यशोदा नंद सिंह, विनोद पासवान, रामसिंह गौतम, रजत शुक्ला, विशाल दूबे, दुर्गेश कुमार, अभिषेक कुमार प्रजापति, मुकेश जायसवाल, रविप्रकाश दूबे, दुर्गेश दूबे रामसनेही प्रजापति, रामसेवक पासवान, चंदन वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728