Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना होगा:आरडी सिंह


    भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना होगा:आरडी सिंह

    कौड़ीराम मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न

    कौड़ीराम गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी कौडी़राम मण्डल के कार्यसमिति की बैठक डाक बंगले पर संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि डॉक्टर आर डी सिंह जिला महामंत्री भाजपा गोरखपुर रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है एवं केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे इसके लिए हमें लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बतानी है। इस मौके पर कौडी़राम मण्डल प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा लालजी यादव ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनिल दुबे ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अभिषेक पाण्डेय, क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ नागेंद्र शाही पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, मण्डल मंत्री प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री विजेंद्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा गिरिजा देवी, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा शिवनारायण सिंह, उपाध्यक्ष सूर्य नारायण व बी डी दुबे, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिला मंत्री भाजयूमो मनोज राम तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728