Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उत्तर प्रदेश आइकन अवार्ड 2023 डॉ ओमप्रकाश के मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर


    बनकटा। देवरिया। बांसगांव संदेश। बनकटा विकास खंड क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह को बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्डस संस्था द्वारा आयोजित " उत्तर प्रदेश आइकॉन अवार्ड 2023"  दिया जाना सुनिश्चित किया गया। यह अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो आँख के इलाज के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया हो तथा मरीज हित में अच्छा कार्य करते हों। आँख से जुड़े क्षेत्र में शोध पत्र लिखते हों और नेत्र प्रशिक्षण संबंधी विषय पर समय समय पर अपना वक्तव्य आयोजित कांफ्रेंस में तथा खुद भी कॉन्फ्रेंस को ऑर्गेनाइज करके ट्रेनिंग प्रोग्राम को बढ़ावा देने पर दिया जाता है। डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने आँख के क्षेत्र में बहुत ही उम्दा और सराहनीय कार्य करते रहते हैं। और आम जनमानस को नेत्र संबंधी होने वाले विकारों से कैसे बचा जाए संबंधी जागरूकता प्रदान करते हैं। इस सम्मान को मिलने पर डॉ. ओम प्रकाश सिंह के पिता जितेंद्र सिंह  चीफ इंजीनियर अंबिका प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान),  प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, डायरेक्टर जनरल मैनेजर इंजीनियर अनिल सिंह, विजय प्रताप सिंह,भाटपार रानी क्षेत्र के सम्मानित विधायक श्री सभा कुंवर सिंह जी, डॉ. तेज प्रताप सिंह कुलमुख्य SBSIC शिवप्रसाद सिंह पूर्व प्रधान  मदन मोहन मालवीय भाटपार रानी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह जी, बनकटा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा मुकेश सिंह जगरनाथ सिंह सुरेंद्र सिंह संतोष सिंह विनोद सिंह और क्षेत्र के तमाम लोगों में खुशी के लहर देखी गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728