Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।समर्पण से होगा कल्याण ( डॉक्टर चिन्मय पंड्या)

    सम्पर्ण से होगा कल्याण-डॉ चिन्नमय पांड्या
    गगहा,गोरखपुर, बांसगांव संदेश । गगहा क्षेत्र के गायत्री शक्ति पीठ वासुडीहा में चल रहे सप्तर्षि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और 108 कुण्डीय यज्ञ के पाँचवे और अंतिम दिन  डॉ चिन्नमय पांड्या द्वारा  सप्त मुनियों   के मंदिर के लिए भूमिपूजन किया गया।इसके पश्चात डॉ पांड्या प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुंज द्वारा प्रवचन के माध्यम से विश्व के कल्याण की बात की गई।उन्होंने कहा कि सम्पर्ण की भावना से ही समस्त संसार का कल्याण होगा।कार्यक्रम के अंतिम चरण में108 कुण्डीय यज्ञ के द्वारा पूर्णाहूति दी गई। इस कार्यक्रम में प्रति सायं काल प्रज्ञा पुराण की कथा वाचन करने वाले श्यामबिहारी दुबे  ने यज्ञ के समापन के  समय पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचार  को जन -जन तक ले जाने की बात कही जो समस्त जन मानस के उज्ज्वल भविष्य के लिए  मार्ग प्रशस्त करता है ।इस अवसर पर यज्ञ को सफल बनाने के लिए जो शारीरिक  एवं आर्थिक सहयोग क्षेत्र के लोगों ने दिया   उसके लिए गायत्री  शक्ति पीठ वासुडीहा के व्यवस्थापक आलोक सिंह ने सभी   का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष सिंह कमांडो,   शैलेंद्र सिंह मुन्ना,सर्वजीत सिंह, रामकृपाल भट्ट, संतोष सहारा,रघुराज सिंह,गुलाब सिंह,मुकेश , राजेश प्रजापति ,विनय सिंह,जितेंद्र सिंह,ध्रुवनारायण पाण्डे,अमरेंद्र सिंह पप्पू सहित क्षेत्र के लगभग पांच हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित  रहें। जिन्होंने यज्ञ के बाद  दिव्य  प्रसाद भी ग्रहण किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728