श्री श्याम परिवार नटखट कान्हा ग्रुप द्वारा निकाली गई श्याम महोत्सव की यात्रा
श्री श्याम परिवार नटखट कान्हा ग्रुप द्वारा निकाली गई श्याम महोत्सव की यात्रा
निशान शोभा ध्वज यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल पत्रकार, दादी परिवार की अध्यक्ष अनीता भरतिया,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, सभासद गिरीश यादव , लखी चन्द अग्रवाल, अयोध्या प्रसाद गुप्ता,बनवारी लाल चौधरी, सुशील सिंघानिया, गोविन्द भरतिया, माया सुरेका, रवि सिंह सोलंकी, नन्हे तिवारी, अरुण कनोडिया रिंकू अग्रवाल,सुधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल एवं नटखट कान्हा ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।श्रीश्याम परिवार नटखट कान्हा ग्रुप द्वारा आयोजित श्री श्याम महोत्सव आराध्य कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को सुबह सहजनवां कस्बे के काली मंदिर से व्यवसायी शेखर भरतिया तथा उनकी धर्मपत्नी खुशबू भरतिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से ज्योति प्रज्ज्वलित कर निशान ध्वज शोभायात्रा का शुभारम्भ की गई।
श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान ध्वज शोभायात्रा श्रद्धा व हर्षोउल्लास के साथ निकाली गयी। ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ध्वज यात्रा काली मंदिर से प्रारम्भ होकर थाना चौराहे से होते हुए कार्यक्रम स्थल मस्करा हाता परिसर में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं,बच्चे, बच्चियां तथा पुरुष द्वारा हाथों में बड़े बड़े ध्वज लेकर मंगल गीत व श्याम देवाय नमः उदघोष के साथ चल रहे थे।
निशान शोभा ध्वज यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल पत्रकार, दादी परिवार की अध्यक्ष अनीता भरतिया,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, सभासद गिरीश यादव , लखी चन्द अग्रवाल, अयोध्या प्रसाद गुप्ता,बनवारी लाल चौधरी, सुशील सिंघानिया, गोविन्द भरतिया, माया सुरेका, रवि सिंह सोलंकी, नन्हे तिवारी, अरुण कनोडिया रिंकू अग्रवाल,सुधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल एवं नटखट कान्हा ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...