Header Ads

ad728
  • Breaking News

    किसान मोर्चा द्वारा कैंपेन चलाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा का सम्मान : रामानंद उर्फ नन्हे


    किसान मोर्चा द्वारा कैंपेन चलाकर होगा खिलाड़ियों की प्रतिभा का सम्मान : रामानंद उर्फ नन्हे

    किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा  क्षेत्र व नगर में किया जाएगा कबड्डी का आयोजन - विनय कुमार सिंह 

    आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने में मिलेगी बड़ी मदद- राजेश सिंह राजन

    भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की हुई बैठक

    बांसगांव गोरखपुर। नगर पंचायत उनवल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरखपुर के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक।
    बैठक मे तय हुआ कि हर विधानसभा और नगर में आयोजित होगा कबड्डी प्रतियोगिता। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हे ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कैंपेन चलाकर खिलाड़ियों के प्रतिभा, सम्मान देने के लिए किया जायेगा आयोजन।
     उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाड़ियों को जिला व प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर किया जाएगा सम्मानित। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय सिंह मौजूद रहे।
    जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र व नगर पंचायतों में किया जाएगा कबड्डी का आयोजन। जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने कहा कि इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने में मिलेगी बड़ी मदद।
    इस बैठक को किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व उनवल नगर पंचायत के चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने भी सम्बोधित किया। मनोज राम तिवारी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस बैठक में  जिला उपाध्यक्ष नवनीत राय, देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री में धर्मेंद्र सिंह पालीवाल, रोशन मिश्रा, अरविंद मौर्य, जिला कार्य समिति सदस्य में उपेंद्र तिवारी, चंद्रभूषण दुबे व मंडल अध्यक्ष गण मे प्रदीप सिंह शिवनारायण सिंह व अन्य पदाधिकारी में नवनीत पांडेय, शेषनाथ तिवारी, रतन सेन सिंह सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728