Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न



    गोला गोरखपुर।
    बांसगांव संदेश। गोला उपनगर स्थित बी आर सी पर बुधवार को जिला स्तरीय दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां दिव्यांग बच्चों द्वारा चित्र कला जिलेबी दौड़ आदि का आयोजन हुआ। विजेता बच्चों को बीएसए गोरखपुर रामेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

    प्राप्त बिबरण के अनुसार गोला के ब्लाक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों का ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प फुल और दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों द्वारा चित्र कला, पेरिंग, रिंग थ्रो, जलेबी दौड़, छूमकर पहचानों आदि कई तरह के खेल का प्रतिभाग किया गया।

    प्रतियोगिता में छूकर पहचानों में विनित गोला प्रथम, थम पेंटिंग में विट्टू प्रथम, द्वितीय आदित्य शर्मा, गगहा तीसरा स्थान प्राप्त किया, पजलेबी दौड़ में विट्टू प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय, एकता बड़हलगंज प्राप्त किया। और श्रवणवाधित दौड़ में ऋषि केश प्रथम गोला, अभिषेक गगहा द्वितीय और अर्जुन ने तिसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिभागियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा लालती देवी खेल कूद प्रभारी देवी प्रसाद, रामविलास, सतपाल सिंह, संजू यादव, राजू, नरेन्द्र और बीआरसी कर्मचारियों सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728