Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नाबालिक लडकी को भगाकर उसके साथ बलात्कार करने वाला वाँछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार



    गोला गोरखपुर ।
    बांसगांव संदेश। 

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धी अपराध के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व रत्नेश्वर कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोला छत्रपाल सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 चन्दन कुमार राय व का0 अरूण कुमार व का0 विनोद यादव द्वारा मु0अ0सं0 522/2023 धारा 363,366,376 भादवि व धारा 5ठ/6 पाक्सो एक्ट थाना गोला से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित पुत्र खुशिहाल निवासी विसरा थाना गोला उम्र 20 वर्ष को बुधवार को सुबह समय 07.45 बजे बिसरा घाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।। 

    प्राप्त बिबरण के अनुसार अभियुक्त द्वारा वादिनी की लडकी चांदनी उम्र 14 वर्ष को बहला फुसलाकर शादी का झासा देकर भगा ले जाना तथा उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाने में मामले में गोला थाने में अभियोग पंजीकृत था। ।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमुख रूप से--उ0नि0 चन्दन कुमार राय का0 अरूण कुमार का0 विनोद यादव रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728